देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया कुम्हारटोली इलाके में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट हो गई । इस संबंध में आकाश कुमार, पिता बसंत महतो, निवासी बरमसिया कुम्हारटोली, ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके पिता द्वारा उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और 4 वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट की गई। घटना के समय पीड़ित अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। आकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर घर का निर्माण कराया है, लेकिन आरोप है कि घर में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं दी जा रही है, जिससे पत्नी और बच्ची को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान बात ...