लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रसूलपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 फरवरी की रात करीब 10 बजे गांव के ही डेविड यादव ने घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में उसकी आंख में चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि वह पारिवारिक विवाद के दौरान झगड़ा शांत कराने का प्रयास कर रहा था, इसी रंजिश में आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.