देवघर, मार्च 10 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। मामले को लेकर जसीडीह थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में नमिता देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान उनके पुत्र निरंजन मंडल सहित भगवती देवी, राजू मंडल, श्यामपद मंडल, शांति देवी और बिनोद मंडल समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके साथ गाली-ग्लौज भी की गई। मारपीट में नमिता देवी घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। उसके बाद उन्होंने जसीडीह थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.