गिरडीह, मार्च 1 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह गांव में शुक्रवार रात में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें मारुडीह गांव निवासी राजकुमार दास 35 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस संबंध में पीड़ित राजकुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात में वे लोग अपने घर के पास थे। इसी क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वे घायल हो गए। बताया कि मारपीट की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...