देवघर, अप्रैल 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गंभरिया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के संबंध में पहले पक्ष की तृषा कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनका भाई रितिक कुमार देर रात घर में खाना खा रहा था। उसी दौरान सौतेली मां कविता देवी, भाई अभिषेक कुमार, सूरज यादव व रंजीत यादव हथियार लहराते हुए घर घुस आए और गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर रितिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोपियों ने आंगन में खड़ी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.