श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगा ली। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा अड़राई गांव निवासी हाशिम ने अपनी पुत्री नसीबुल (25) की शादी तीन वर्ष पहले हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के सलारू गांव निवासी मकसूद पुत्र साकी अली के साथ की थी। परिवारिक विवाद के चलते नसीबुल ने शुक्रवार देर रात घर के खपरैल में बड़ेर में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सूचना मिलने पर हरदत्त नगर गिरंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। फारेंसिक टीम ने मौके...