मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव वार्ड 12 में शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद में महिला ने आग लगा लिया। पत्नी और बच्ची को बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने दंपती को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान प्रियंका देवी (35) की मौत हो गई, जबकि देवेंद्र भगत (38) का इलाज चल रहा है। पुत्री आंशिक रूप से जख्मी है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रियंका के ससुर नगीना भगत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो गए। पुत्र देवेंद्र बगल में एक शादी समारोह में गया था। पतोहू व पोती एक कमरे में सोने चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.