गोरखपुर, मई 29 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सीएचसी कैम्पियरगंज से सूचना मिली कि शिवनाथपुर निवासी 29 वर्षीय शालिनी पाण्डेय पत्नी गौरव पाण्डेय ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। प्राथमिक उपचार के लिए उसकी बहन विदिशा त्रिपाठी उसे सीएचसी लेकर पहुंची थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी करमैनी उपनिरीक्षक आदर्श त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- महिला ने खाया जहरीला पदार्थ पुलिस के अनुसार महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उस...