गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी बाबूलाल साह की पत्नी 50 वर्षीय पवितर देवी ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर पवितर का परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। उसी से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...