मुजफ्फरपुर, मई 31 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी श्याम मंदिर के पास पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला गुड़िया देवी ने शनिवार को नगर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें पीड़िता ने अपने भैंसुर मनोज कुमार गुप्ता, सास सीता सखी गुप्ता और गोतनी मालती देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपित अक्सर उनके और उनके पति के साथ मारपीट करते हैं। पूर्व में भी जान से मारने व जलाने का प्रयास कर चुके हैं। ताजा घटना के तहत आरोपियों ने मिलकर पीड़िता और उसके पति पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने...