गोंडा, मई 18 -- वजीरगंज, संवादादात। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामतपुर निवासी सुनील पाण्डेय ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शनिवार देर शाम को पारिवारिक व जमीन के विवाद को लेकर पारसनाथ पाण्डेय, छबिराजी पत्नी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मिलकर उसे, मां गीता देवी व भाई प्रवेश पाण्डेय को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। दूसरे पक्ष की ओर से नियामतपुर निवासी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी तहरीर दी है। इसके मुताबिक उन्होंने अपने खेत में सब्जी की फसल सुरक्षा के लिए खूंटा बल्ली मेढ़ के अन्दर लगाया था। शनिवार शाम गांव के सुनील कुमार पाण्डेय आये और खूँटा तोड़ने लगे। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में भिड़े, क्रास केस दर्ज उसने व पत्नी छबिराजी व लडका पारस नाथ पाण्डेय मना किया तो अपश...