गोड्डा, मार्च 7 -- घरेलू विवाद में अपनी भाभी पर जान मारने की नीयत से देसी कट्टा से हमला करने के आरोपी मेहरमा संथाली टोला निवासी अगस्टिन मरांडी (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसकी जानकारी शनिवार को पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज एवं थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से मेहरमा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी। बताया कि आरोपी की भाभी सुहासिनी बेसरा (20 वर्ष), पति बेरनेट मरांडी ने थाने में लिखित आवेदन देकर जान माल के रक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद थाना कांड संख्या 32/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसके द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल भी बरामद किया गया। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिका...