संतकबीरनगर, जून 28 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुइयां गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक भाई ने दूसरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके गले पर गंभीर चोट आ गई। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दानोकुइयां गांव निवासी हफीजुल्लाह (32) पुत्र हकीमुल्लाह व उसके छोटे भाई वसीउल्लाह (30) पुत्र हकीमुल्लाह के बीच पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है, वसीउल्लाह ने धारदार हथियार से हफीजुल्लाह के गले पर वार कर दिया। यह भी पढ़ें- भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला घायल, रेफर हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। परिजनों की सूचना पर उसे तत्काल सामु...