बरेली, सितम्बर 1 -- ​आंवला। गांव नाथिया खेड़ा में सोमवार शाम पारिवारिक विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ​गांव नाथिया खेड़ा निवासी जसवंत सोमवार शाम अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका भाई पुरानी पारिवारिक बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब जसवंत ने विरोध किया, तो मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने तलवार से चेहरे पर वार कर दिया, जिससे जसवंत का चेहरा खून से लथपथ हो गया और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे बचाया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र पर मुकदमा दर्ज क...