पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग दादी और नातिन की पिटाई
मऊ, जून 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर गांव में एक गंभीर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर एक कलयुगी बेटे और बहू ने अपनी ही बुजुर्ग मां और मासूम नातिन पर लाठी-डंडों व लात-घूसों से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। रामपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर, बहादुरपुर निवासी आरती देवी पत्नी चमली यादव बीते 30 मई को शाम लगभग 5 बजे अपने दरवाजे पर भैंस धो रही थीं। इसी दौरान पानी बहाने जैसी छोटी सी बात को लेकर उनकी बहू सविता देवी पत्नी राममिलन यादव ने आपत्ति जताई और अभद्र गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद यहीं नहीं थमा। आरती देवी के सगे बेटे राममिलन यादव ने अपनी मां का गला दबाया और उसकी नातिन को भी बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.