शामली, अप्रैल 30 -- चौसाना। टोडा मे सास-बहु का पारिवारिक विवाद सार्वजनिक हो गया। आरोप है कि सास ने बहु को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया वही सास ने बहु पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत की है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव टोडा निवासी सोमवती ने आरोप लगाया कि उसके ससुर व दो अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, घर पर ताला लगाकर सभी लोग कहीं चले गए। पीड़िता के अनुसार वह मंगलवार दोपहर से लेकर रात करीब दस बजे तक घर के बाहर बैठी रही और न्याय की गुहार लगाती रही। स्थिति बिगड़ने पर सोमवती ने पुलिस अधीक्षक शामली को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रात में अस्थायी तौर पर उसके जीजा के घर ठहराया गया। पुलिस ने सुबह समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन बुधवार...