पारिवारिक विवाद में पीटा, चार पर केस
गंगापार, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के वार्ड पांच गाड़ीवान टोला निवासिनी झाला देवी पत्नी स्वर्गीय पप्पू ने थाने में तहरीर दी कि पारिवारिक विवाद में उसके भाई महेश उर्फ भट्ठे, भाभी रंजना व उनके बेटे अनुज व कन्हैया ने झाला देवी और इसकी बेटियों कोमल व राधा को गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तीनों घायलों को पुलिस ने डाक्टरी सलाह और इलाज के लिए सीएचसी मांडा भेजा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.