बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं। न्यायालय के आदेश पर पारिवारिक विवाद के मामले में पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पक्ष झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर, ब्लैकमेल और अवैध वसूली की कोशिश कर रहा था। प्रार्थी के अनुसार पहले भी कुल तीन लाख रुपये वसूले जा चुके हैं और अब फिर से दबाव बनाया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के मोहल्ला कल्याण नगर के रहने वाले शिवम कश्यप पुत्र श्यामलाल कश्यप ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी पायल कश्यप पुत्री स्व. इंद्रजीत कश्यप नि मो. पुराना बर्फ खाना सिविल लाइंस ने पूर्व में एक झूठा मुकदमा उसके व उसके चाचा, माता और पिता पर किया था। फैसले में रिश्तेदारों के सामने उसने अपना सामान और करीब दो लाख रुपये लिए औ...