बदायूं, मई 30 -- बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में दो भाई अलग-अलग मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को उतारकर आपस में समझौता करने की नसीहत दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नौशैरा गांव में शनिवार शाम मकान का गेट खोलने को लेकर नरेंद्र ने अपने भाई पर मान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। विवादित जमीन को अपना बताकर मान सिंह भी दूसरे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। पुलिस ने दोनों भाइयों को उतारकर आपसी समझौते की नसीहत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...