गाजियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके से झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है, जहां सम्पत्ति को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े के बाद दो भाइयों ने मिलकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। यह वारदात सोमवार देर रात को हुई। इस दौरान बुजुर्ग पिता के सिर पर चोटों के निशान मिले जबकि पुलिस ने गला घोटकर हत्या करने का शक भी जताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 'सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को वीर नगर इलाके में गंगाशरण, उनकी पत्नी विमलेश और उनके दो बेटों दीपक और ललित के बीच हिंसक झ...