अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेकनी गांव स्थित मिल्की टोला में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्शन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। जख्मी व्यक्ति नरेंद्र विश्वास, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, बबीता देवी, नीमा देवी अर्जुन विश्वास जोगेंद्र विश्वास बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...