रुडकी, सितम्बर 10 -- रुड़की, संवाददाता। पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर दावा किया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वावली निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात परिवार में विवाद चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित को निशाना बनाकर दो राउंड फायर किए गए। पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...