बदायूं, अप्रैल 20 -- उझानी। कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व गांव कुआं डंडा में पारिवारिक रंजिश को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के खिलाफ महिलाओं सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 17 अप्रैल को गांव में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें महिला-पुरुष समेत 11 लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष की किताबश्री पत्नी शेर सिंह की तहरीर पर रीना पत्नी जयवीर, जयवीर व मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की रीना पत्नी जयवीर की तहरीर पर उमेश, उपेंद्र पुत्र शेर सिंह, किताब श्री और अजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.