गोरखपुर, मार्च 2 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात लुचुई में रविवार देर पारिवारिक विवाद के बीच चाकू के बल पर लूट किए जाने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने लूट की सूचना को झूठा बताया है। पीड़ित ने भी तहरीर नहीं दी है। सेराज अहमद परिवार के साथ लुचुई मोहल्ले में रहते हैं। वह एक पूर्व जन प्रतिनिधि का वाहन चलाते हैं। रविवार की रात करीब दस बजे सेराज ने 112 नंबर पर फोन कर लूट की सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि घर में केवल महिला थी। इसी दौरान दो युवक आए और जबरन घर में घुस गए। युवकों ने पत्नी के गले पर चाकू रख कर घर में रखा सामान लूट लिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिए। लूट की सूचना मिलते ही सीओ गीडा अरुण कुमार एस और एसओ महेश चौबे के नेतृत्व में पुलिस रात करीब ढाई बजे तक जांच...