कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमद करारी गांव की गीता देवी पत्नी सुरेश पाल ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह पारिवारिक बातों को लेकर जेठ राम सुमेर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...