छपरा, मई 3 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा चाचा पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में चाचा विजेंद्र साह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों के बीच पूर्व से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी क्रम में कहासुनी बढ़ने पर भतीजा राहुल कुमार साह ने आक्रोश में आकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे जख्मी हो गए। घायल को परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष बिपुल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर थानाध्यक्ष बिपुल कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और पूरे प...