पारिवारिक विवाद में घर में लगाई आग
बस्ती, मई 23 -- बस्ती। हर्रैया कस्बे के वार्ड संख्या सात में उस समय अफरातफरी मच गई जब दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई ने गुस्से में घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा बिस्तर और गद्दा जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।हालांकि, परिवार के सदस्यों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग बुझ जाने के कारण वह वापस लौट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.