बुलंदशहर, मार्च 20 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और संघर्ष हुआ। मामले में पिता और पुत्री ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक पक्ष की ओर से अधिवक्ता मधु भाटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 18 मार्च की सुबह जब वह अपने भाई हरेंद्र भाटी को उसके घर छोड़ने गई थीं, तभी उनके पिता दशरथ सिंह भाटी ने उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मधु का आरोप है कि उनकी बहन सुधा और पिता ने मिलकर उन्हें पीटा और किसी ठोस वस्तु से गोदने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसे ऑनर किलिंग का प्रयास बताया है। वहीं, दूसरे पक्ष से पिता दशरथ सिंह भाटी ने तहरीर देकर बताया है कि 18 मार्च को ही एक फर्जी केस के सिलसिले में पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.