धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद। झरिया के भूतगढ़िया में शुक्रवार की शाम पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया, जहां मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सच्चिदानंद कुमार वर्णवाल ने (36) शुक्रवार को अपने कमरे को बंद कर जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजनों ने देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया। जबकि चिकित्सकों के अनुसार व्यक्ति की हालत गंभीर है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...