झांसी, दिसम्बर 22 -- झांसी संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुनावली कला निवासी मिथिलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते रविंद्र राजपूत (पुत्र कोमल) और दो महिलाएं, जिनके साथ उसका जमीनी विवाद है, उसके घर आए। शिकायत के अनुसार, इन लोगों ने मिथिलेश को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो रविंद्र राजपूत और दोनों महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने लात-घूंसे चलाए, जिससे मिथिलेश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मिथिलेश की शिकायत के आधार पर रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.