पारिवारिक विवाद घर में सुलझाएं, बाहरियों की दखलंदाजी ठीक नहीं, सीएम योगी की नसीहत
लखनऊ, जुलाई 20 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बार फिर अपने आवास पर 'जनता दर्शन' का आयोजन किया। सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, समस्याएं जानीं। लोगों से उनके प्रार्थना पत्र लिए और उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस दौरान पारिवारिक विवाद के मामले लेकर आए लोगों को घर का मामला घर के अंदर ही निबटाने की सलाह दी। कहा कि घर के मामलों में बाहरियों का दखल ठीक नहीं है।इस दौरान राजस्व, पुलिस से जुड़े मामलों में हीलाहवाली की शिकायत पर सख्ती भी दिखाई। अभिभावकों के साथ आए नन्हे-मुन्नों को चॉकलेट दी और बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।घर का विवाद घर में सुलझाएं 'जनता दर्शन' में पारिवारिक विवाद से जुड़े कई मामले आए। इस पर मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। फिर शिकायती पत्र लेकर आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.