भदोही, मार्च 27 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव निवासी मोहन पाठक ने थाने में तहरीर देकर अपने ही बहू और पुत्र पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। थाने में दी तरहीर में बताया कि ऑटो रिक्शा चला कर वह किसी तरह से अपना जीवन यापन बहु पुत्र से अलग रहकर करते हैं। इसके बावजूद भी अक्सर बेटा बहू मिलकर उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। इस बीच मामूली बात को लेकर गत दिनों बेटा और बहू मारपीट कर घायल कर दिए। ऐसे में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...