सीवान, अगस्त 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के सारिपट्टी चेवर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद 25 वर्षीय एक महिला 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान सहसरांव गांव निवासी स्वर्गीय बिगन मांझी की पुत्री मूरत देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी दीपक मांझी से हुई है। दंपति के दो पुत्र हैं। महिला का पति महाराष्ट्र में राजमिस्त्री का काम करता है।

पारिवारिक विवाद पति का आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति में पत्...