पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान, गांव में पसरा मातम
गोड्डा, अगस्त 23 -- गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माल डुमरिया गांव में पारिवारिक विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान माल डुमरिया गांव निवासी अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि अर्चना कुमारी का घर में किसी बात को लेकर परिजनों के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद किशोरी काफी गुस्से में आ गई और घर से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास पहुंची। इसके बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी।
घटना का विवरण घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरी को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया। परिजन आनन फानन में अर्चना को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा लेकर पहुंचे। अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.