पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों को नहीं मिली धनराशि
पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों के खाते में धनराशि नहीं आई है, जिससे उनमें रोष पनप रहा है। जनपद स्तर पर पारिवारिक लाभ योजना में 600 आवेदन पत्र पात्र पाए गए। इनकी कई स्तर पर जांच पड़ताल की गई। इसके बाद पात्र लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि की डिमांड मुख्यालय को काफी समय पहले भेजी जा चुकी है। मगर अभी तक धनराशि प्राप्त नहीं हो पाई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि पात्र लाभार्थियों की धनराशि की मांग की जा चुकी है। अभी तक धनरााशि प्राप्त नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- शादी अनुदान के लिए करें आवेदन यह भी पढ़ें- शादी अनुदान को करें आवेदन यह भी पढ़ें- 10 हजार वृद्धों की पेंशन पर आयु प्रमाण-पत्र का ग्रहण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.