बिहारशरीफ, जून 10 -- बिन्द के लालू बिगहा गांव का मामला, 6 माह पहले हुई थी पति की मौत बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के लालू बिगहा गांव निवासी जूली कुमारी के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। तब से महिला पारिवारिक लाभ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटते-काटते महिला थक चुकी है। इसके बाद भी सहायता राशि नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले पति गणेश बिंद की मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद पारिवारिक लाभ के लिए सभी जरूरी कागजात जमा कर दिये थे। सहायता राशि के लिए छह महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रही है। यह भी पढ़ें- प्रखंड कार्यालय की लापरवाही से कई योजनाएं अटकी, लाभुक लगा रहे चक्कर बावजूद अभी तक सहायता नहीं मिली। उनके तीन बच्चे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण बच्चों का पालन-पोषण क...