बदायूं, जनवरी 8 -- उझानी। जमीन के विवाद को लेकर परिवार के दो गुटों में चल रही रंजिश के तहत बुधवार को दूसरे पक्ष ने चार वर्षीय मासूम को उठाकर पटक दिया। जिससे वह घायल हो गई। मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव भैसोरा निवासी रेनू पत्नी उपेंद्र की परिवार के ही लोगों से जमीन को लेकर विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। महिला का आरोप है कि बुधवार दोपहर के समय उनकी चार वर्षीय बेटी अनुष्का खेलते समय परिवार के ही दूसरे पक्ष की जगह में पहुंच गई। जिस पर उन्होंने मासूम को उठाकर पटक दिया। गिरने से मासूम के सिर में खुली और गुम चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...