गंगापार, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के राजापुर परशुराम गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना में चोटिल महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर परशुराम गांव निवासी अजय मिश्र का अपने भाई अमित मिश्र से पारिवारिक विवाद को लेकर गाली गलौज व मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत कई लोग चोटिल हो गए। मामले को लेकर एक दूसरे की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। अजय मिश्र का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते अमित कुमार मिश्र, रत्नाकर मिश्र समेत करीब पांच लोगों ने गाली गलौज देते हुए उसको एवं पत्नी अनीता देवी की बेरहमी से पिटाई कर दिया। घटना में दंपती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.