रामपुर, जून 13 -- स्वार। क्षेत्र के ग्राम भूवरा में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भूवरा निवासी संजीव पुत्र रघुवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ताऊ मोहन पुत्र देवदत्त के साथ जमीन का बंटवारा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सात जून की शाम करीब सात बजे मोहन अपने पुत्रों सुनील और शीशपाल के अलावा जशोदा व प्रीति के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही संजीव, महेश और रघुवीर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं...