विकासनगर, जून 7 -- खत बमठाड के बोहा गांव में रविवार को कर्मचारी विकास मंडल समिति की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के समस्त सेवारत कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आपसी स्नेह व भाईचारे का अनूठा उदाहरण पेश किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य गांव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को बढ़ावा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी रहे। आयोजन के दौरान कर्मचारियों और महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे होकर हारूल, तांदी, झैंता और रासो जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। लोक कला की इन छटाओं ने कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिससे नई पीढ़ी काफी प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- पारिवारिक मिलन समारोह से दिया भाईचारे को बढ़ावा ​समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव में प्रथम पारिवारि...