हमीरपुर, मार्च 28 -- बिवांर। कस्बा बिवांर के पुरवा मोहाल की आरती पत्नी राजेश कुशवाहा ने थाना में तहरीर देकर बताया कि 3 साल पहले अपने मनपसंद शादी की थी। परिवार के सगे भाई राकेश व विनोद, गेंदा रंजिश को मानते हुए आए दिन अभद्रता कर परेशान कर रहे हैं। पति के रिक्शा लेकर आने-जाने पर रास्ता में रोक कर भद्रता कर मारपीट करने के लिए आमादा हो जाते हैं। घर के दरवाजा में आकर अभद्रता करते हुए हंगामा मचाते हुए परेशान कर रहे हैं। अपने परिजनों से आहत महिला ने थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच कर उसके परिवारी जनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...