गंगापार, जनवरी 22 -- इलाके के जादवपुर गांव में मंगलवार को जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दो युवती समेत चार लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। सोरांव थाना क्षेत्र के जादवपुर गांव निवासी रमेश कुमार का जमीन बंटवारे को लेकर भाई उदय कुमार से विवाद चल रहा है। मंगलवार को बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी, इस दौरान दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया है। रमेश कुमार के पक्ष से उनकी बेटी शिवानी एवं साक्षी के साथ पत्नी चोटिल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से उदय कुमार सिंह को चोट लगी है। रमेश कुमार की तहरीर पर उदय कुमार, पत्नी आरती व साला महेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.