बरेली, जनवरी 5 -- मीरगंज। शनिवार को अलगाव की कगार पर पहुंचे दंपतियों के विवादों की सुनवाई कर उनकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद सिमरिया निवासी राजू श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी विनीता तथा कुतकपुर निवासी प्रेम सिंह एवं उनकी पत्नी बबली ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। तीन मामलों की काउंसलिंग 17 जनवरी को होगी। सीओ अजय कुमसर ने निरीक्षण किया। यहां काउंसलिंग में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह तोमर, समिति सदस्य रमेश चंद्र शर्मा, ज्योतिपाल सिंह, अली बहादुर खान, राजेंद्र गिरि गोस्वामी, रोली सिंह भदौरिया, हारून अंसारी, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.