उरई, जनवरी 3 -- कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम गेंदोली निवासी दो युवक पारिवारिक दबाव के चलते घर छोड़कर बीती मध्यरात्रि बस स्टैंड पहुंच गए दोनों युवकों की पहचान 19 वर्षीय रोहित कोरी एवं 20 वर्षीय भूपेंद्र कोरी के रूप में हुई है। आधी रात बस स्टैंड पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति की दोनों से मुलाकात हुई पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे मजदूरी व्यवसाय के लिए बाहर जाने को लेकर घरवालों के दबाव से नाराज थे रोहित ने बताया कि वह बिहार में पानी-पुरी का कार्य करता है, लेकिन सर्दी के मौसम में काम न चलने के कारण कुछ दिनों के लिए गांव आया था पैसे खत्म होने के बाद परिजनों द्वारा फिर से कमाने जाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर छोड़ने का फैसला किया। स्थानीय व्यक्ति ने दोनों को समझा-बुझाकर उनके इरादे बदलने का प्रयास किया और उन्हें सुरक्षित ठहर...