पारिवारिक झगड़े में दंपत्ति घायल
फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गुढ़ा में पारिवारिक झगड़े में परिजनों ने मारपीट कर दंपति को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनेश पुत्र वेताल सिंह निवासी आलीपुर गुढा थाना नसीरपुर का कहना है कि अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान उसके परिवार के नीरज पुत्र प्रमोद कुमार, आलोक, उमा, सोनी घर पर आए तथा बगैर किसी कारण गाली देने लगे। जब पीड़ित और उसकी पत्नी सीमा ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से दंपत्ति पर हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.