सासाराम, फरवरी 10 -- परसथुआ। जैसे-जैसे विकास तीव्र हो रहे हैं, वैसे-वैसे अंधविश्वास व समाजिक बुराइयां फैलती जा रही है। जो हमारे लिए चिंता के साथ चुनौती भी बनती जा रही है। उक्त बातें जननायक कर्पूरी ठाकुर एकता द्वारा आयोजित वर्तमान परिवेश में अंधविश्वास व समाज विषय पर गोष्ठी में वक्ताओ ने कही। अध्यक्षता मंच अध्यक्ष धनजी शर्मा ने की। कहा कि आज भी बली प्रथा, जादू टोना, झाड़ फूंक में विश्वास कर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च कर बैठते हैं। इसके चक्कर में पड़कर लोगों की पारिवारिक शांति भी खत्म हो जाती है। संचालन बिजयी राय ने किया। मौके पर संत कुमार, परोजन शर्मा, परहंस सिंह, विवेक रसिक, निरंजन सिंह, अभय सिंह, सूरज यादव आदि थे। एसं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.