फिरोजाबाद, मार्च 13 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में एक युवक ने पारिवारिक कारणों से गांव के बाहर जाकर पेड़ पर लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 45 वर्षीय रामफल पुत्र अनोखेलाल निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना नसीरपुर ने शुक्रवार सुबह पारिवारिक कारणों से गांव के बाहर स्थित रामस्वामी पुत्र नत्थीलाल के खेत पर जाकर बबूल के पेड पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ही युवक ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.