बांका, मार्च 13 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के नावाडीह गाँव में गुरुवार की दोपहर एक 30 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाकर मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नावाडीह निवासी जागो रमानी की पुत्री कुल्फी देवी की शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व देवघर जिला के भोजपुर निवासी सूरज रमानी के साथ हुई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दोनों पति-पत्नी नावाडीह में ही रहकर जीवन यापन कर रहे थे। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जब महिला का पति मजदूरी करने देवघर चला गया, उसी दौरान महिला और उसके भाई की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी नोंकझोंक से आक्रोशित होकर महिला ने जहर पी लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.