देवघर, जून 13 -- सारठ। पथरड्डा ओपी अंतर्गत सुरा गांव निवासी 26 वर्षीय महाप्रसाद मांझी ने गांव के ही नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि सुरा निवासी युवक गुरुवार देर रात घर से गायब था।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन की जाने लगी। बाद में ग्रामीणों द्वारा घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में नीम के पेड़ के सहारे युवक के फंदे से झूले होने की जानकारी मिली। सूचना पर परिजनों समेत ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतार मामले की जानकारी ओपी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम सदलबल घटनास्थल पहुंचे व शव कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस द्वारा मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि महाप्रसाद घरेलू कलह से परेशान था, उसी कारण आत्महत्या कर ली।...