सीतापुर, अप्रैल 7 -- धर्मेन्द्र नाग / सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव के शरिफपुर स्थित घर में घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। तालगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तालगांव के शरिफपुर तलहा निवासी हरिवंश (40) का कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। हरिवंश सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। पत्नी व परिवार के अन्य लोग बाहर सो रहे थे। सोमवार सुबह हरिवंश काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं आए। पत्नी जगाने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार वाले दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो हरिवंश कमरे में लगे पाइप से पत्नी की साड़ी के फंदे के सहारे लटके हुए थे।हरिवंश ...